कर्मचारी राज्य बीमा निगम मना रहा है विशेष सेवा पखवाड़ा

Hindi Ludhiana

DMT : लुधियाना : (24 फ़रवरी 2023) : – कर्मचारी राज्य बीमा निगम अपनी स्थापना की 71वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में दिनांक 24.02.2023 से 10.03.2023 तक विशेष सेवा पखवाड़ा मना रहा है। पखवाड़े के दौरान कर्मचारी राज्य बीमा निगम के उप क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा ई एस आई की सुविधाओं को अपने बीमित व्यक्तियों तक पहुँचाने हेतु लुधियाना के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में जागरूकता एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाए जाएंगे । इस संबध में जानकारी देते हुए निगम के उप क्षेत्रीय कार्यालय के उप निदेशक (प्रभारी) श्री सुनील कुमार यादव ने बताया कि पखवाड़े के दौरान जागरूकता/स्वास्थ्य जाँच शिविर के साथ साथ कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के साथ संयुक्त सुविधा समागम तथा निधि आपके निकट 2.0 का आयोजन दिनांक 27/02/2023 को किया जाएगा तथा अन्य कार्यक्रम निम्नानुसार होंगे

दिनांकगतिविधि/कार्यक्रम
24.02.2023सेमीनार/जागरूकता शिविर
जन स्वास्थ्य जागरूकता/स्वास्थ्य पर परिचर्चा/जीवन रक्षा-बचाने हेतु बुनियादी जागरूकता शिक्षा शिविर/प्रदर्शनी
27.02.2023कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के साथ संयुक्त लोक संवाद कार्यक्रम (निधि आपके निकट 2.0 सहित सुविधा समागम)
स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन
28.02.2023कामगारों के आवासों की सघनता वाले क्षेत्रों/कॉलोनियों में स्वच्छता अभियान  
01.03.2023शिकायत निवारण दिवस (सुविधा समागम)
02.03.2023बीमाकृत कामगारों/आश्रितों और इसी क्रम में भागीदारों (टाई-अप अस्पतालों, सेवा प्रदाताओं आदि) के लंबित बिलों/दावों का निपटान।
03.03.2023बाह्य रोगी विभाग में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर
बीमाकृत कामगारों/आश्रितों और इसी क्रम में भागीदारों (टाई-अप अस्पतालों, सेवा प्रदाताओं आदि) के लंबित बिलों/दावों का निपटान।
06.03.2023छोटे अनाजों (मिललेट्स) पर विशेष बल देते हुए योग, आयुष और पोषण शिविरों का आयोजन
07.03.2023संगोष्ठी/जागरूकता शिविर
बीमाकृत कामगारों/आश्रितों और इसी क्रम में भागीदारों (टाई-अप अस्पतालों, सेवा प्रदाताओं आदि) के लंबित बिलों/दावों का निपटान।
09.03.2023जन स्वास्थ्य जागरूकता/स्वास्थ्य पर परिचर्चा/जीवन रक्षा-बचाने हेतु बुनियादी जागरूकता शिक्षा शिविर/प्रदर्शनी
शिकायत निवारण दिवस (सुविधा समागम)
10.03.2023सभी उपकरणों को कार्यात्मक बनाने के लिए विशेष अभियान जिससे रेफरल कम हो

उन्होने बताया कि पखवाड़े के दौरान अन्य गतिविधियाँ जैसे बीमित व्यक्तियों के लंबित बिलों का भुगतान ,  नकद हितलाभ जैसे अपंगता/आश्रित तथा अन्य लंबित मामलों का जल्द निपटान आदि पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सेवा पखवाड़े का पहला जागरूकता शिविर आज दिनांक 24.02.2023 को मै हीरो साइकल इंडस्ट्रीज़ के परिसर में लगाया गया । जिसका उद्घाटन श्री सुनील कुमार यादव, उप निदेशक(प्रभारी) की उपस्थिति में किया गया, जिसमे बीमित व्यक्तियों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा प्रदान किए जाने वाले हितलाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। श्री यादव ने बताया कि विशेष सेवा पखवाड़े के दौरान की जाने वाली गतिविधियों के साथ साथ कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल, भारत नगर लुधियाना द्वारा दिनांक 01/03/2023 से 31/03/2023 तक बीमित महिलाओं हेतु विशेष स्तन कैंसर जाँच शिविर लगाया जा रहा है, तथा साथ ही आज दिनांक 24/02/2023 से अस्पताल में टी॰बी रोग की जाँच की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है

शिविर में श्री सत्यवान सिंह, सहायक निदेशक, श्री Satinder Singh, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी तथा श्री सुरजीत सिंह, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी उपस्थित थे । मै॰ हीरो साइकल इंडस्ट्रीज़ की प्रबंधन टीम द्वारा व्यापक स्तर पर लुधियाना के विभिन्न क्षेत्रों में बीमित व्यक्तियों के लिए की जाने वाली गतिविधियों के आयोजन की प्रशंसा की तथा कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अधिकारियों का धन्यवाद किया।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन कर्मचारी राज्य बीमा निगम दुनिया के सबसे बड़े बहु आयामी सामाजिक सुरक्षा सेवा प्रदाता संगठनों में से एक है, जो देश के कामगारों को बीमारी, प्रसव, निशक्तता तथा रोज़गार चोट से मृत्यु जैसी आकस्मिकताओं से बचाने तथा बीमाकृत व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करता है। लुधियाना नगर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम अपने 01 उप क्षेत्रीय कार्यालय, 05 शाखा कार्यालय, 01 मॉडल अस्पताल तथा 13 ई एस आई औषधालयों के द्वारा लगभग 18461 कारखानों/संस्थानों में कार्यरत लगभग 4 लाख  कामगारों व उनके परिवारों को अपनी सेवाएं प्रदान करता है। श्री सुनील कुमार, उप निदेशक(प्रभारी) उप क्षेत्रीय कार्यालय लुधियाना ने बीमितों और नियोजकों को विशेष सेवा पखवाड़े के दौरान अधिकतम प्रतिभागिता का आह्वान किया। नियोजकों से भी पुनः अनुरोध किया गया कि सभी व्याप्ति योग्य कर्मचारियों का पंजीकरण ई एस आई अधिनियम के अंतर्गत करवाना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *