जामा मस्जिद में जैन संत मुनिश्री को सम्मानित किया गया

Hindi Ludhiana
  • सर्व धर्म एकता ही भारत की असल शक्ति है : श्री विनय कुमार आलोक

DMT : लुधियाना : (18 अप्रैल 2023) : – आज यहां शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी के निमंत्रण पर जैन समुदाय के संतमुनि श्री विनय कुमार जी आलोक विशेष रुप से पधारे। इस अवसर पर संत मुनि श्री जी का मुस्लिम समाज की तरफ से स्वागत किया गया और शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी द्वारा संत जी का सम्मान भी किया गया। जामा मस्जिद पधारने पर संत मुनि श्री ने उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों को संबोधित भी किया। श्री मुनि श्री विनय कुमार आलोक जी ने अपने प्रवचन में कहा कि एक दूसरे धर्म का सम्मान करना सबसे बड़ा कार्य है। उन्होंने कहा कि मानव जाति एक है हर एक मानव को चाहिए कि वह दूसरे की आस्था पर किंतु परंतु करने की बजाय अपनी आस्था में दृढ़ संकल्प रखे। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है सदियों से भारतीय संस्कृति ने अपनी सामाजिक व्यवस्था में भाईचारे और प्रेम को स्थापित करके रखा है। उन्होंने कहा कि सर्व धर्म एकता ही भारत वर्ष की असली शक्ति है। श्री विनय आलोक जी ने कहा कि जैन समुदाय के बहुत से संत समय-समय पर देश के विभिन्न शहरों में मुस्लिम समुदाय के साथ भी संवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका एक बार दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में भी जाना हुआ। संत श्री विनय मुनि जी ने पंजाब के पूर्व शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी लुधियानवी को भी याद किया, उन्होंने कहा कि मेरा बड़े इमाम साहब के साथ हमेशा परिवारिक मित्रता वाला संबंध रहा। उन्होंने कहा कि श्रीमान जी का परिवार पिछली कई पीढ़ीयों से जिस तरह धर्म के साथ-साथ देश और समाज की सेवा कर रहा है इसकी मिसाल नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि सर्व धर्म की एकता को बल देने में इस मुस्लिम परिवार का हमेशा ही मुख्य योगदान रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *