DMT : चंडीगढ़ : (20 मई 2023) : – रोजगार की तलाश में कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 2018 के बाद चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल भर्ती होने जा रही है। चंडीगढ़ पुलिस में 700 कांस्टेबल की भर्ती होगी। इस संबंध में विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस संबंध में चंडीगढ़ के डीजीपी ने ट्वीट कर जानकारी भी दी है। बता दें कि यह भर्ती सेंट्रल सर्विस रूल्स के तहत की जाएगी। जिसमें 223 पोस्ट महिलाओं के लिए रखी गई हैं। इन पोस्टों के लिए 12वीं क्वालिफिकेशन रखी गई है। डिटेल में जानकारी चंडीगढ़ पुलिस की वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in/ पर जाकर ली जा सकती है।
