आप नेता समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज

Hindi Punjab

DMT : संगरूर : (21 मई 2023) : –

आम आदमी पार्टी के नेता दीप कंबोज सहित 4 नेताओं के खिलाफ राजस्थान के श्रीगंगानगर थाने में एक महिला द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। श्रीगंगानगर निवासी महिला का आरोप है कि उक्त नेताओं ने उसका शारीरिक शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई और उसके बाद नेता ने उसे बिना बताए गर्भपात की दवा भी खिला दी। महिला का आरोप है कि वह किसी काम से नेता के संपर्क में आई थी। वह काम करवाने का झांसा देकर उसका शोषण करता रहा। श्रीगंगानगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर दीप कंबोज, विजय कंबोज, स्माइल कंबोज, अमन कंबोज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने अबोहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दीप कंबोज के खिलाफ शारीरिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए।

उधर, आप नेता दीप कंबोज ने अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिला द्वारा लगाए गए शारीरिक शोषण के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि महिला हनीट्रैप की मास्टरमाइंड है और उसने उन्हें भी हनीट्रैप में फंसाया है। महिला करीब 6 माह पहले उसके संपर्क में आई थी। उनकी बातचीत होती रही। फिर महिला ने उससे पैसों की डिमांड शुरू कर दी।

राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल थी महिला, चल रही सस्पेंड

दीप कंबोज ने बताया कि उसने इस मामले की जानकारी पार्टी की सीनियर लीडरशिप को भी दे दी है। दीप कंबोज ने कहा कि महिला राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल थी, जिसे पुलिस ने निलंबित कर रखा है। इसके बाद उसने लोगों को हनीट्रैप मामलों में फंसाना शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *