आप विधायक का पिता काबू, 2 दिन का पुलिस रिमांड

Hindi Punjab

DMT : संगरूर : (22 अप्रैल 2023) : – जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक गोल्डी कांबोज के पिता सुरिंदर कंबोज को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उन्हें जलालाबाद की अदालत में पेश किया और अदालत ने उनको दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया।

जानकारी के मुताबिक आप विधायक के पिता समेत 4 के खिलाफ तहत मामला दर्ज किया गया है। विधायक के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाले व्यक्ति ने कहा कि सुरिंदर कंबोज ने उन्हें दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की और उनसे 10 लाख रुपये की मांग की। उक्त व्यक्ति के बयानों के आधार पर पुलिस ने सुरिंदर कंबोज, रानो बाई, सुनील राय और सुनील राय की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। विधायक गोल्डी कंबोज यह स्पष्ट कर चुके हैं कि उनका अपने पिता से कोई संबंध नहीं है।

उधर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पत्रकारों द्वारा पूछे सवाल के जवाब में कहा कि कानून सबके लिए बराबर है-चाहे वह मंत्री हों या संतरी। जो गलत करेगा उसे भुगतना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *