कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा लगाया गया जागरूकता एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर 

Hindi Ludhiana

DMT : लुधियाना : (11 अप्रैल 2023) : – उप क्षेत्रीय कार्यालय कर्मचारी राज्य बीमा निगम, लुधियाना और ई.एस.आई आदर्श अस्पताल, लुधियाना द्वारा मै॰ कुमार ओटोकास्ट सी-179 फोकल पॉइंट फेस VI, लुधियाना में दिनांक 10.04.2023 को एक जागरूकता एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जाँच शिविर में ई.एस.आई. आदर्श अस्पताल व ई.एस.आई. डिस्पेंसरी न. 3 के डॉक्टर और उनकी चिकित्सा टीम ने मै॰ कुमार ओटोकास्ट के लगभग 672 कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जाँच की। जाँच शिविर में आयुर्वेदिक डॉक्टर भी उपस्थित थे। कर्मचारियों को जाँच के आधार पर जरूरी दवाइयाँ भी वितरित की गई। इसके अतिरिक्त उप क्षेत्रीय कार्यालय, लुधियाना से श्री संदीप सलूजा, सा.सु. अधिकारी द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले विभिन्न हितलाभों की जानकारी दी गयी व कर्मचारियों की समस्याओं का निवारण भी किया। इस अवसर पर ई.एस.आई आदर्श अस्पताल, लुधियाना से डाक्टर सनिरूध पटियाल (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), डॉक्टर पूजा मल्होत्रा (आयुष, मुख्य चिकित्सा अधिकारी) व अन्य मेडिकल स्टाफ मौजूद था। उप क्षेत्रीय कार्यालय, लुधियाना से श्रीमती अकांक्षा रहेजा (सा.सु. अधिकारी) और श्री अनिल कुमार कथुरिया (शाखा प्रबंधक, शाखा कार्यालय फोकल पॉइंट) ने विशेष रूप से अपना योगदान दिया। मै॰ कुमार ओटोकास्ट की तरफ से श्री अरुण कुमार सूद, प्रबंध-निदेशक और श्री अजय कुमार सूद, प्रबंध-निदेशक  (प्रशासन) ने ई.एस.आई.सी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ई.एस.आई.सी. आज के युग में कामगारो व उनके परिवार के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है व ऐसे जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर कैंप का आयोजन होना बहुत बड़ा कदम है।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन कर्मचारी राज्य बीमा निगम दुनिया के सबसे बड़े बहु आयामी सामाजिक सुरक्षा सेवा प्रदाता संगठनों में से एक है, जो देश के कामगारों को बीमारी, प्रसव, निशक्तता तथा रोज़गार चोट से मृत्यु जैसी आकस्मिकताओं से बचाने तथा बीमाकृत व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करता है। लुधियाना नगर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम अपने 01 उप क्षेत्रीय कार्यालय, 05 शाखा कार्यालय, 01 मॉडल अस्पताल तथा 13 ई एस आई औषधालयों के द्वारा लगभग 18461 कारखानों/संस्थानों में कार्यरत लगभग 4 लाख  कामगारों व उनके परिवारों को अपनी सेवाएं प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *