पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल भाजपा में शामिल

Hindi Punjab

DMT : संगरूर : (05 मई 2023) : – पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (बादल) को एक और झटका लगा है। बादल सरकार के दौरान पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अटवाल को भाजपा ज्वाइन कवाई। अटवाल ने बीते महीने 19 अप्रैल को अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। चरणजीत अटवाल के बेटे इंदर इकबाल सिंह भाजपा की टिकट पर जालंधर का उपचुनाव लड़ रहे हैं। बीते रविवार उन्हें औपचारिक तौर पर दिल्ली बुला भाजपा में शामिल किया गया था। इसके बाद अब पूर्व स्पीकर ने भी अकाली दल का साथ छोड़ने के बाद भाजपा ज्वाइन कर ली है। चरणजीत अटवाल 2004 से 2009 तक भारत की 14वीं लोकसभा के डिप्टी स्पीकर रहे। वहीं वह दो बार पंजाब विधानसभा के स्पीकर भी रहे। लोकसभा में पंजाब के फिल्लौर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और शिरोमणि अकाली दल (आदल) के सदस्य थे। 2019 में उन्होंने कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी के खिलाफ जालंधर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन 3,66,221 वोट हासिल करने के बावजूद चौधरी से 19,491 वोट से हार गए थे। सूत्रों के अनुसार बादल परिवार की अनदेखी के चलते उन्होंने यह फैसला लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *