साकेत अदालत परिसर में महिला को मारी गोली

Hindi New Delhi

DMT : नयी दिल्ली : (22 अप्रैल 2023) : – यहां शुक्रवार सुबह साकेत अदालत के अंदर एक महिला एम राधा को गोली मार दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के पेट और एक हाथ पर गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि वारदात सुबह साढ़े 10 बजे हुई। उसने पीड़िता और वकील राजेंद्र झा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।’ एक सूत्र ने बताया कि आरोपी एक वकील है, जिसे साकेत अदालत की बार एसोसिएशन ने पहले निलंबित कर दिया था। उसने बताया कि आरोपी ने महिला को कथित रूप से 25 लाख रुपए ब्याज पर दिए थे और वह लौटा नहीं रही थी। कामेश्वर सिंह नामक आरोपी को पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *