सुखविंदर बिंद्रा ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ अहम मुलाकात की

Hindi Ludhiana
  • लुधियाना शहर के लोगों के अच्छी सेहत सेवाओं लिए एम्स अस्पताल खोलने की मांग की

DMT : लुधियाना : (10 अप्रैल 2023) : – सीनियर भाजपा नेता सुखविंदर सिंह बिंद्रा पूर्व चेयरमैन युवा सेवाएं व खेल विभाग (पंजाब सरकार) ने माननीय श्री मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और रसायन और उर्वरक मंत्री, भारत सरकार के साथ दिल्ली में एक महत्वपूर्ण मुलाकात की।

          माननीय मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं।  वह भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और रसायन और उर्वरक मंत्री हैं।  वह गुजरात से भारत के राज्यसभा सदस्य हैं।

      बिंद्रा ने कहा कि माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मंडाविया, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री की देखरेख में देश भर में चकिस्ता सेवाओं के सफलतापूर्वक संचालन पर विस्तार चर्चा की।  उन्होंने युवाओं की अच्छी सेहत व कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण बातें उनसे साझा कीं।  उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मांग की कि लुधियाना शहर के लाखों लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए नया एम्स अस्पताल बनाया जाए। बिंद्रा ने कहा कि 2024 में भाजपा को पंजाब में लाने और लुधियाना शहर के निवासियों को अच्छी सेहत सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। नोजवानों की सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। 

उन्होंने ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्री ग्रह मंत्री अमित शाह और केन्द्री मंत्री गजेन्द्र शिखावत का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *