पंजाब-हरियाणा में दिखेगा बिपोर्जॉय का असर, कई इलाकों में येलो अलर्ट, इस दिन हो सकती है मानसून की एंट्री

Chandigarh Hindi

DMT : चंडीगढ़ : (17 जून 2023) : – पंजाब और हरियाणा में चक्रवात बिपोर्जॉय का असर देखने को मिलेगा। जिससे 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बिपोर्जॉय तूफान का असर 19 जून तक दिखाई देने वाला है। चक्रवात बिपोर्जॉय राजस्थान के रास्ते हरियाणा के दक्षिणी हिस्से से मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहा है।

हरियाणा के 6 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद में बिपोर्जॉय तूफान का असर ज्यादा देखा जा रहा है। हरियाणा में तूफान बिपोर्जॉय के चलते बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है। बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने 18 जून से 20 जून तक हरियाणा के दक्षिणी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

इस बीच तापमान में भी कमी आएगी। 18 और 19 जून को बिपोर्जॉय तूफान का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब में लगातार बदलाव आ रहे हैं। हरियाणा और पंजाब पर एक चक्रवाती परिसंचरण लाने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मानसून 27-28 जून के आसपास आने की संभावना है, लेकिन मौसम विभाग ने अभी तक इस संबंध में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *