11 अवैध पिस्टल बरामद; निशानदेही पर मध्य प्रदेश से हथियार तस्कर भी दबोचा

Crime Hindi Ludhiana

DMT : लुधियाना : (05 अगस्त 2023) : – लुधियाना पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 11 अवैध पिस्टल और 7 रोंद बरामद किए हैं। पकड़े गए लोगों की पहचान गुरबीर सिंह गुरी, राजा सिंह और कुनाल शर्मा के रूप में हुई है। गुरबीर सिंह गुरी को 30 मई को आर्म्स एक्ट के मामले में थाना स्टेट क्राइम SAS नगर में गिरफ्तार किया था। उसने 28 जुलाई को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई तो उसकी निशानदेही पर 29 जुलाई को 1 देसी पिस्तौल 32 बोर सहित मैगजीन, 2 जिंदा रोंद बरामद किए है।

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि CIA-2 के इंचार्ज बेअंत जुनेजा की अगुआई में इन बदमाशों को पकड़ा है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह असला राजा सिंह निवासी मध्य प्रदेश से खरीदा है।

पूछताछ के बाद पुलिस ने राजा सिंह को नामजद किया और 2 अगस्त को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। राजा से पुलिस ने 6 पिस्तौल 32 बोर सहित मैगजीन, 2 पिस्तौल 30 बोर, देसी सहित मैगजीन बरामद की है। आरोपी राजा का ट्रांजेक्शन रिमांड हासिल करके 5 अगस्त को लुधियाना अदालत में पेश किया गया। गुरवीर सिंह पर पहले 11 मामले दर्ज है। राजा असला बनाने और सप्लाई करने का काम करता है।

शुभम मोटा गैंग का कैंबी दबोचा
थाना CIA-1 की टीम ने शुभम मोटा गैंग के गुर्गें कुनाल शर्मा कैंबी को पकड़ा है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। बदमाश अवैध असला सप्लाई करने का काम करता है। पुलिस ने आरोपी से 2 पिस्टल और 5 रोंद बरामद किए है। बताया जा रहा है कि कैंबी ने DMC अस्पताल के बार एंबुलेंस चालक से भी मारपीट कर वीडियो बनाई थी। फिलहाल पुलिस तीनों अवैध हथियारों के तस्करों से पूछताछ करने में जुट गई है ताकि अन्य खुलासे हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *