12 जिलों के एसपी सहित 48 अधिकारी तबदील

Chandigarh Hindi

DMT : चंडीगढ़ : (04 अप्रैल 2023) : –

Ads by

ADVERTISEMENT

Ads by

हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 48 पुलिस अधिकारियों को बदल दिया है। इनमें 33 आईपीएस और 15 एचपीएस (हरियाणा पुलिस सेवा) अधिकारी हैं। बदले गए अधिकारियों में 12 जिलों के एसपी भी शामिल हैं। सीआईडी के आईजी कुलविंद्र सिंह को हरियाणा आर्म्ड पुलिस, मधुबन का आईजी लगाया है। वहीं कानून एवं व्यवस्था के डीआईजी ओमप्रकाश अब फरीदाबाद के ज्वाइंट पुलिस कमीशनर होंगे।

पलवल एसपी राजेश दुग्गल को यहां से बदल कर बल्लभगढ़ का डीसीपी लगाया है। सुरेंद्र पाल सिंह को एचएपी मधुबन में 5वीं बटालियन का कमांडेंट लगाया है। राज्यपाल के एडीसी अभिषेक जोरवाल अब कैथल के एसपी होंगे। ईस्ट गुरुग्राम के डीसीपी वीरेंद्र विज को गुरुग्राम में ट्रैफिक का डीसीपी लगाया है। चरखी दादरी के एसपी दीपक गहलावत को गुरुग्राम मुख्यालय का डीसीपी लगाया है।

कौन कहां का अधिकारी

एसपी जिला

अभिषेक जोरवाल कैथल

हिमांशु गर्ग रोहतक

गंगाराम पूनिया हिसार

लोकेंद्र कुमार पलवल

नीतिका गहलोत चरखी दादरी

डॉ. अर्पित जैन झज्जर

शशांक कुमार करनाल

नरेंद्र बिजरनिया भिवानी

उदय सिंह मीणा सिरसा

मसूद अहमद हांसी (पु.जि.)

अजीत शेखावत पानीपत

दीपक सहारण रेवाड़ी

सुमित कुमार जींद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *