Ludhiana Loot Case: लुधियाना लूट कांड मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Crime Hindi Ludhiana

DMT : लुधियाना : (14 जून 2023) : – गत दिवस लुधियाना में करोड़ों की गई लूट में पुलिस को बड़ी सफलता मिल गई है। जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने इस लूट में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जनकारी के मुताबिक लुधियाना में ATM कैश वाली CMS कंपनी में 8.49 करोड़ की लूट को पुलिस ने 60 घंटे में ही सुलझा लिया है।

बताया जा रहा है कि इस वारदात में 10 लोगों में से पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के DGP गौरव यादव ने खुद ट्वीट कर दी है। पुलिस ने इसने बड़ी मात्रा में समान भी बरामद किया है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि अभी मामले की जांच जारी है।

सूत्रों अनुसार मिली जानकारी के अनुसार इस लूट को अंजाम CMS कंपनी का ड्राइवर ही इस लूट का मास्टरमाइंड है। उसने मनप्रीत कौर नाम की महिला के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। ड्राइवर जल्दी अमीर होना चाहता था। इसलिए मनप्रीत ने लूट के लिए दूसरे लोग तैयार किए। ड्राइवर कंपनी का है, इसलिए किसी तरह की रेकी की जरूरत नहीं पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *