बीबीएमबी, चंडीगढ़ में हिस्सेदारी के लिए उपसमिति गठित

Himachal pradesh Hindi

DMT : शिमला : (01 जुलाई 2023) : – हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने आय के संसाधन जुटाने और कड़की से पार पाने के लिए भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) व केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी सहित इससे जुड़े अन्य विषयों को लेकर मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित की गई है। कृषि मंत्री चंद्र कुमार इस समिति के सदस्य होंगे, जबकि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को सदस्य बनाया गया है। सचिव एम.पी.पी. एंड पॉवर एवं ऊर्जा समिति के सदस्य सचिव होंगे।
सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद बीबीएमबी एवं चंडीगढ़ में हिस्सेदारी से जुड़े विषय को केंद्र सरकार से उठा चुके हैं, लेकिन अब तक इसका कोई निवारण नहीं हुआ है।
इस समय बीबीएमबी की तरफ से संचालित भाखड़ा बांध परियोजना (1478 मेगावाट), ब्यास सतलुज ङ्क्षलक (990 मेगावाट) व पौंग बांध परियोजना (396 मेगावाट) में किसी प्रकार की मुफ्त बिजली की रॉयल्टी राज्य को नहीं मिल रही है। उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में एस.एम.सी. शिक्षकों की संख्या 2,000 से अधिक और 1,321 कंप्यूटर शिक्षक है, जो अपने नियमितिकरण एवं स्थाई नीति बनाए जाने की मांग कर रही है।
रोहित ठाकुर होंगे अध्यक्ष
सरकार की तरफ से दूसरी मंत्रिमंडलीय उप समिति एसएमसी एवं कंप्यूटर शिक्षकों से जुड़े विषय को लेकर गठित की गई है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर इसके अध्यक्ष होंगे तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह इसके सदस्य होंगे। सचिव शिक्षा को इसका सदस्य सचिव बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *