Punjab Cabinet Meeting: सीएम भगवंत मान 17 मई को करने जा रहे एक और वादा पूरा

Hindi Jalandhar

DMT : जालंधर : (16 मई 2023) : – पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार 17 मई को एक और वादा पूरा करने जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस संबंध ट्वीट कर जानकारी दी है। पंजाब कैबिनेट (Punjab Cabinet Meeting) की अगली बैठक 17 मई को मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की अध्यक्षता में होगी। यह मीटिंग जालंधर सर्किट हाउस जालंधर में होगी। इसमें जालंधर सहित पूरे पंजाब के विकास कार्यों पर विचार कर स्वीकृति दी जाएगी।

इस बात की जानकारी सीएम भगवंत मान ने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ‘वादे के मुताबिक पंजाब सरकार की अगली कैबिनेट मीटिंग बुधवार 17 मई को सर्किट हाउस जालंधर में सुबह 10:30 बजे होगी। …जिसमें जालंधर समेत पंजाब के कई विकास कार्यों की स्वीकृति समेत पुराने लंबित मामलों को सुलझाने पर विचार किया जाएगा और तत्काल फैसले लिए जाएंगे…”

यहां हम आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में ऐलान किया था कि कैबिनेट की बैठकें अब चंडीगढ़ के बजाय पंजाब के अलग-अलग शहरों में होंगी। मान सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में ही पंजाब से जुड़े सभी बड़े मामलों के बारे में निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट की पिछली बैठक चंडीगढ़ के बाहर पहली बार लुधियाना में हुई थी। सीएम मान ने कहा था कि जिस जगह कैबिनेट की बैठक होगी, वहां सरकार पूरे दिन रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *